फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan: आज दोपहर साढ़े तीन बजे बंद हो जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर, जानें फिर कब शुरू होगा दर्शन-पूजन

Tue, 25 Oct 2022 12:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आज सूर्य ग्रहण होने के कारण बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह सहित परिसर स्थित सभी मंदिरों के कपाट दोपहर बाद बंद हो जाएंगे। आज बाबा की सप्तर्षि आरती, श्रृंगार भोग आरती, शयन आरती नहीं होगी।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्यग्रहण कारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट आज दोपहर में साढ़े तीन बजे बंद हो जाएगा। बुधवार को सूर्योदय के बाद ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर, संकट मोचन, दुर्गा मंदिर सहित कई अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन आज शाम सूर्यग्रहण के मोक्ष के बाद ही दर्शन-पूजन आरंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रीकाशी विद्वत परिषद सेविचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 25 अक्तूबर को 3:30 बजे से 26 अक्तूबर को सूर्योदय (06:02 बजे) तक बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह सहित परिसर स्थित सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

इस दौरान बाबा की सप्तर्षि आरती, श्रृंगार भोग आरती, शयन आरती नहीं होगी। 26 अक्तूबर को प्रात: सूर्योदय के पश्चात मोक्ष पूजा एवं मंगला आरती के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मंदिर के कपाट दो बजे बंद होंगे और शाम को 7:30 बजे कपाट खुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि मंदिर के पट भोर में मंगला आरती के बाद बंद हो जाएगा ओर मोक्ष के बाद मंदिर खुलेगा।
पढ़ें: ग्रहण आरंभ होने से कितने घंटे पहले बंद होंगे काशी के मंदिर, जानिए सिर्फ एक क्लिक में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें