फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में मेट्रो के साथ अब मोनो रेल की भी तलाशी जा रही संभावनाएं

Thu, 15 Mar 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
metro
विज्ञापन
 वाराणसी में मेट्रो के साथ अब मोनो रेल चलाने की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए सर्वे करने आई राइट्स की टीम मेट्रो के साथ-साथ मोनो रेल रूट की डीपीआर भी तैयार कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि प्राचीन बसावट वाले इस शहर में यदि मेट्रो के संचालन के लिहाज से फिजिबिलिटी नहीं मिली तो मोनो रेल के विकल्प पर काम शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


राइट्स की टीम इसके मद्देनजर अब तक शहर के कई इलाकों में सर्वे कर चुकी है। फिलहाल दो रूट चिह्ति किए जा रहे हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह तक रिपोर्ट तैयार करके केंद्र को भेजी जा सकती है।

पढ़ेंः वाराणसी में चलेंगी पॉड टैक्सी, मेट्रो की तुलना में होगी काफी सस्ती, जानिए इसकी खूबियां
विज्ञापन


काशी में मेट्रो चलाने के लिए पहले कराए गए सर्वे में बीएचयू से लेकर भेल तक और बेनियाबाग से लेकर सारनाथ तक दो रूट तय किए गए थे। अब दोबारा सर्वे में इन दोनों रूटों पर करीब 29 किमी लंबी मेट्रो रेल लाइन के लिए संभावनाएं  तलाशी जा रही हैं।

इस योजना पर करीब 17 हजार करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। वीडीए ने दोबारा सर्वे के लिए रेल मंत्रालय की तकनीकी संस्था राइट्स को 81 लाख रुपए दिए हैं। दरअसल, काशी शहर घनी आबादी और गलियों का शहर है।

ऐसे में मेट्रो चलाने के लिए बहुत लंबा रूट मैप तैयार करना पड़ रहा है और मिट्टी की जांच सहित अन्य सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही यहां इसकी अनुमति मिल सकती है। जबकि, मोनो रेल दो तीन डिब्बों की होती है और यह खंभों के सहारे आसानी से शहर में दौड़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


इसमें मेट्रो के मुकाबले खर्च भी कम आता है और कम स्थान में यह ट्रेन टर्न भी कर सकती है। इसलिए मेट्रो से अधिक मोेनो रेल की संभावनाएं बताई जा  रही हैं।

वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मेट्रो के साथ अब मोनो रेल की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। प्राचीन बसावट वाले शहर में यह अधिक उपयुक्त साबित हो सकती है। राइट्स की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इस पर पहल आगे बढ़ाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें