फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में पहली बार 4K विधि से बच्चे की सर्जरी: अपेंडिक्स फटने की वजह से पेट में बन गया था मवाद, ऐसे हुआ इलाज

Tue, 15 Nov 2022 06:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जापुर के अदलपुरा निवासी 10 वर्षीय बच्चे के पेट में मवाद बनने से उसके परिजन बहुत परेशान थे। बहुत जगह चिकित्सक को दिखाने के बाद जब आराम नहीं मिला तो बीएचयू  बाल शल्य विभाग लेकर आए। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. वैभव पांडेय की ओर से अब 4के विधि से मरीज की सर्जरी की गई।
विज्ञापन
बीएचयू में सर्जरी करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के बाल शल्य विभाग के चिकित्सकों ने दस साल के एक बच्चे की 4के दूरबीन विधि से सर्जरी की है। बच्चे को छह सप्ताह पहले अपेंडिक्स के फटने की वजह से उसके पेट में मवाद भर गया था। सर्जरी के बाद चिकित्सकों बच्चे की निगरानी कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि इस तरह के ऑपरेशन में 50 हजार रुपये तक का खर्च आता है लेकिन मरीज की सर्जरी के साथ ही दवाइयां भी बिना किसी खर्च के ही दिलवाई गई। केवल पांच हजार रुपये का खर्च आया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के अदलपुरा निवासी 10 वर्षीय बच्चे के पेट में मवाद बनने से उसके परिजन बहुत परेशान थे। बहुत जगह चिकित्सक को दिखाने के बाद जब आराम नहीं मिला तो बीएचयू  बाल शल्य विभाग लेकर आए। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. वैभव पांडेय की ओर से अब 4के विधि से मरीज की सर्जरी की गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि बीएचयू अस्पताल के बाल शल्य विभाग में दूरबीन द्वारा बच्चों की जटिल सर्जरी पहले भी होती रही है लेकिन अब 4के के माध्यम से सभी सर्जरी और भी आसानी व दक्षता से की जा सकेंगी। सर सुंदरलाल अस्पताल में 4के विधि से होने वाली यह पहली सर्जरी है। डॉ. वैभव ने बताया कि बच्चों के अंदरूनी अंग सूक्ष्म होते है, ऐसे में साधारण विधि से उसको देखना कठिन होता है। ऐसे में 4के विधि से सूक्ष्म से सूक्ष्म भाग भी दिख जाता है। इस विधि के आने के बाद आगे और भी जटिल आपरेशन दूरबीन विधि से बहुत ही कम खर्चे में किये जा सकेंगे।डॉ. वैभव ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक के सहयोग से बाल शल्य विभाग में एक साल में कई सुविधाएं बढ़ी हैं। इसमें कायाकल्प परियोजना के तहत इमारत का नवीनीकरण, आपरेशन थियेटर के आधुनिकीकरण के लिए एडवांस्ड वेसल सीलेर, आधुनिक ओटी लाइट की स्थापना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें