सेवापुरी में क्षेत्र की पांच प्रधानमंत्री तथा पांच मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप सेवापुरी के ग्राम पंचायत भीषमपुर , इसरवार, ओदरहा,पचवार,नेवादा के कुल 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई है
प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर ब्लॉक सभागार सेवापुरी में क्षेत्र की पांच प्रधानमंत्री तथा पांच मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप सेवापुरी के ग्राम पंचायत भीषमपुर , इसरवार, ओदरहा,पचवार,नेवादा के कुल 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई है तथा उनसे सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। जिसमें लाभार्थियों ने बताया कि उज्जवला योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रवीण गौतम विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।