ज्ञानवापी के दो अहम मामलों पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। पहला मामला परिसर में मिले शिवलिंगनुमा आकृति की साइंटिफिक सर्वे और कॉर्बन डेटिंग को लेकर था जिस पर हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले पर और बारीकी से जांच करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।