फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सनी लियोनी: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैप सॉन्ग के बारे में क्या कहा?

Thu, 16 Nov 2023 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अभिषेक सिंह और सनी लियोनी ने वाराणसी में एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने सबसे पहले सनी लियोनी का वाराणसी में स्वागत किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि- कल थर्ड पार्टी नाम का हमारा एक गाना रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी में सनी लियोनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ उनका म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच हो गया। गुरुवार को सनी लियोनी अभिषेक सिंह के साथ वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। 

विज्ञापन

अभिषेक सिंह और सनी लियोनी ने वाराणसी में एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने सबसे पहले सनी लियोनी का वाराणसी में स्वागत किया। अभिषेक सिंह ने कहा कि- कल थर्ड पार्टी नाम का हमारा एक गाना रिलीज हुआ है। हम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस आए हैं। सनी जी हमारे साथ गाने में हैं तो हम उन्हें भी साथ लाए हैं और उनकी पूरी टीम भी साथ में आई है। वहीं, पहली बार वाराणसी आईं सनी लियोनी ने सबको थैंक्यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर सभी का आभार व्यक्त किया। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिषेक सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए अपने म्यूजिक एलबम के बारे में भी जिक्र किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी थीं। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही दोनों का एलबम जारी होगा। फोन पर हुई बातचीत के दौरान अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को सनी लियानी और वह दोनों लोग वाराणसी आएंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही बनारसी पान का भी आनंद लेंगे। बताया कि म्यूजिक एलबम मुंबई में ही जारी हो गया। बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। इससे पहले वह कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें