फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर सूर्य, बुध और शुक्र बदलेंगे चाल, गुरु होंगे अस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। भगवान भास्कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसके साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा। भगवान सूर्य की आराधना के पर्व मकर संक्रांति पर तिलदान करने से संकट दूर होते हैं और पापों का शमन होता है। सूर्य की राशि परिवर्तन से रात्रि छोटी व दिन बड़े होने लगते हैं और मौसम में भी बदलाव नजर आता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य पं. दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, सूर्यदेव 14 जनवरी की रात्रि 8.34 पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, किंतु भगवान सूर्य को साक्षी मानने और सूर्य सिद्धांत होने के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी को प्रात: काल सूर्योदय से लेकर मध्याह्न में 12.49 तक मनाई जाएगी। संक्रांति का यह पुण्यकाल स्नान-दान के लिए पुण्य फलदायी होगा।
होगा राजनीतिक उतार चढ़ाव, मौसम में बदलाव
पं. शास्त्री ने बताया कि मंगल 16 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेगा। मंगल के बाद धन के कारक शुक्र भी धनु राशि में ही प्रवेश करेंगे। इन तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से द्वादश राशियों पर अलग-अलग प्रभाव नजर आएंगे। साथ में गुरु का अस्त 18 जनवरी को, बुध का भी अस्त पश्चिम दिशा में होगा। इससे राजनीतिक उतार-चढ़ाव, मौसम में बदलाव, अत्यधिक बारिश एवं प्राकृतिक घटनाओं के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि परिवर्तन का द्वादश राशि पर प्रभाव
मेष - आत्मविश्वास कमजोर पड़ेगा। मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। नौकरी में काम बढ़ेगा। इलाज पर खर्च बढ़ेगा।
वृषभ - जातकों को 15 जनवरी तक सतर्क रहना होगा। मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, विवादों से मन अशांत रहेगा।
मिथुन- धैर्य में कमी रहेगी। परिश्रम के मुताबिक फल नहीं मिलेगा। बहस बाजी से बचें। 16 जनवरी से सुधार शुरू हो जाएगा।
कर्क- 16 जनवरी से अनावश्यक क्रोध बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिजनों की सेहत का ख्याल रखें।
सिंह - आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद कुछ हद तक परेशानी बढ़ेगी। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कन्या- विवादों में उलझने से बचे। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आय से अधिक खर्च बढ़ने के कारण परेशान हो सकते हैं।
तुला - कार्य स्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। मन बेचैन रहेगा। मेहनत अधिक करना पड़ेगा। साथी से झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक- नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में बदलाव आएगा। नौकरी में तरक्की होगी, कार्यक्षेत्र बढ़ेगा।
धनु- मानसिक परेशानी बढ़ेगी, शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखना होगा। माता की सेहत का खास ख्याल रखें।
मकर- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा, नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
कुंभ - जीवन साथी का ध्यान रखना होगा। खर्च बढ़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। बातचीत में संयम रखना होगा। आय बढ़ेगी।
मीन - मानसिक अशांति परेशान करेगी। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। परिवार में अनावश्यक विवाद बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें