फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या समाधान नहीं, रास्ता जरूर निकलेगाः मोदी

Sat, 19 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षामित्रों पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। हौसला रखिए और प्रदेश सरकार को समाधान तलाशने का वक्त दीजिए। कहा कि कोर्ट का आर्डर आने के बाद मैं भी पूरे मामले को समझने का प्रयास करूंगा। रास्ता जरूर निकलेगा।
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीरेका मैदान में अपने भाषण के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को लेकर एक परिस्थिति पैदा हुई है। मामले की जानकारी प्रदेश सरकार से ली गई है।
शिक्षामित्र संगठन के नेताओं को बुलाया था, उनकी बातें सुनी। उन्होंने बताया कि अभी कोर्ट का आर्डर नहीं मिला है। प्रदेश सरकार के पास भी कोर्ट की आर्डर कापी नहीं पहुंची है। आर्डर कापी मिलते ही सरकार उसका अध्ययन करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षामित्रों ने आत्महत्या की, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

 जीवन को संकट में डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जिन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली उनके परिवार का क्या होगा। हौसला रखें, आत्महत्या का मार्ग हमारा नहीं हो सकता। काशी का सांसद होने के नाते आपकी बात प्रदेश सरकार तक पहुंचाऊंगा।
 कोर्ट का आर्डर आने के बाद मैं भी पूरे मामले को समझने का प्रयास करूंगा। प्रदेश सरकार को समय दीजिए, वो अन्याय नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार से बात कर इस समस्या का समाधान खोजा जाएगा। यह सुन कर शिक्षामित्रों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया और शांत होकर अपनी जगह पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें