राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बुलानाला स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव विषय पर पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने अपनी बातों को रखा। पक्ष में सुफिया परवीन और विपक्ष में विशाखा शाह को पहला स्थान मिला।
विज्ञान संकाय की ओर से हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से 16 छात्राओं ने अपनी बात रखी। पक्ष में बोलते हुए प्रतिभागियों ने एआई की उपयोगिता और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। विपक्ष में बोलते हुए प्रतिभागियों ने कहा कि एआई के आने से रोजगार में कमी आएगी। ऊर्जा की अधिकतम खपत होगी। निर्णायक के तौर पर डॉ. जेपी शर्मा और डॉ. विनोद उपाध्याय ने विजेताओं का चयन किया। पक्ष में सुफिया परवीन प्रथम, जोया वर्मा द्वितीय और अंजलि मिश्रा तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं विपक्ष में विशाखा शाह प्रथम, चांदनी जायसवाल द्वितीय और तेजश्विनी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजना मिश्रा और गुनगुन सेठ को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना। डॉ. आकाश ने एआई के सामाजिक एवं आर्थिक लाभ और हानि के बारे में विस्तार से बताया। संचालन डाॅ. मनीषा श्रीवास्तव और भौैतिकी विभाग की अध्यक्ष डाॅ. शुभा सक्सेना ने आभार जताया। कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की छात्राओं ने ऊर्जा के अन्य विकल्प और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित विभिन्न मॉडल और पोस्टर को प्रदर्शित किया। इस दौरान डॉ. विभा अग्रवाल, डॉ. आभा श्रीवास्तव, डॉ. बद्री विशाल, डॉ. वंदना रहे।