फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षा चौपाल में बच्चों ने मोहा मन

विज्ञापन
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मढ़वा, हरुआ (वाराणसी) में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मढ़वा (हरुआ) में शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव एवं पार्षद ज्ञानचंद पटेल ने फीता काटकर किया। शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाट्य मंचन के माध्यम से स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रदेश सरकार बच्चों की स्कूल ड्रेस व अन्य शैक्षणिक सामग्री के लिए अभिभावकों के खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से धनराशि भेज रही है। कुछ स्थानों पर इस धनराशि के दुरुपयोग की शिकायतों को ध्यान में रख बच्चों ने नाटक का मंचन किया। वरिष्ठ एआरपी शैलेश मिश्रा, पूर्व एआरपी संजय कुमार द्विवेदी एवं विमल कुमार सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह, शिवाजी सिंह उपस्थित रहे। संकुल नोडल प्रभारी अरविंद कुमार दीक्षित ने स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में प्रधानाचार्या इंदुशिला वर्मा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें