एक नजर में कोर्स
46 छात्रों ने कोर्स में दाखिला लिया है। 39 रेग्यूलर, एक विदेशी और छह पेड सीट के छात्र हैं।
अनिवार्य पाठ्यक्रम को तीन वर्ग में बांटा गया है। सिद्धांत, मेथड्स और अभ्यास शामिल है।
दो साल, चार सेमेस्टर में इस डिग्री कोर्स की पढ़ाई पूरी होगी।
हिंदू अध्ययन कोर्स में हैं कुल 58 सीटें
रेग्यूलर सीट : 40 निर्धारित सीट है। जिसकी फीस 2590 रुपये प्रति वर्ष है। एससी, एसटी को 500 रुपये देने होंगे।
पेड सीट : छह सीट हैं। 2590 रुपये देने होंगे। साथ ही दस हजार रुपये और लगेंगे।
कर्मचारी कोटा : छह सीटों पर दाखिला होगा। केवल रेग्यूलर की फीस ही लगेगी।
विदेशी छात्र : छह विदेशी छात्रों का दाखिला होगा। हर साल 49 हजार रुपये देने होंगे।
नंबर गेम:
16 पाठ्यक्रमों का करना होगा अध्ययन
265 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
प्रवेश परीक्षा से हुआ कोर्स में दाखिला
विश्वविद्यालय के नियमानुसार एमए हिंदू अध्ययन कोर्स में प्रवेश परीक्षा से ही दाखिला लिया जा रहा है। भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. सदा शिव द्विवेदी ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कराई गई प्रवेश परीक्षा में इस बार 265 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रैंक और प्रवेश के नियमानुसार दाखिला लिया जा रहा है। इस कोर्स को साप्ताहिक चलाया जाएगा। इसमें बीएचयू के विभिन्न विभागों के शिक्षकों को जोड़ा जाएगा।
एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम शुरू करने वाला बीएचयू देश का पहला विश्वविद्यालय है। छात्र बहुत उत्सुक हैं। पहले ही साल रेग्यूलर की सभी 40 सीट में 39 पर दाखिले हो चुके हैं। इसके अलावा छह पेड सीट भी भर गई है। एक विदेशी छात्र ने भी दाखिला लिया है। कुलपति के निर्देशन में इसका संचालन कराया जा रहा है।
- प्रो. सदा शिव द्विवेदी, समन्वयक, भारत अध्ययन केंद्र बीएचयू