फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में दिसंबर में होंगे छात्रसंघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावना है कि दिसंबर माह में छात्रसंघ चुनाव कराए जा सकते हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ चुनाव कराने की योजना पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला पूर्ण होते ही चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ परिसर में छात्रनेताओं की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्रनेता परिसर में दिन भर प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों की भी गतिविधियां कैंपस में नजर आने लगी हैं। छात्रसंगठनों ने विद्यापीठ परिसर के आसपास पोस्टर व होर्डिंग लगाना शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिसके कारण छात्रसंघ चुनाव की तिथियों पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। छात्रनेताओं ने कुलपति को पत्रक सौंपकर छात्रसंघ चुनाव को जल्द से जल्द कराने की मांग की है। चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने छात्रों को काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही चुनावी प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। संभावना है कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव अधिकारी को नियुक्त कर दिया जाएगा और दिसंबर के प्रथम सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव भी कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें