फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राजकीय कॉलेज में दाखिले के लिए इंटर कॉलेज से शिक्षक ढूंढेंगे छात्र, कॉलेजों में कराएंगे काउंसिलिंग

Tue, 14 Apr 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राजकीय कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है। इन महाविद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से इंटर कॉलेजों के शिक्षकों से संपर्क कर यहां विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय और सहायता प्राप्त स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में छात्रों की घटती संख्या को लेकर शासन बहुत चिंतित हैं। अब इन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है। इन महाविद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से इंटर कॉलेजों के शिक्षकों से संपर्क कर यहां विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने से लेकर यहां प्रवेश, परीक्षा फीस को लेकर शासन स्तर से नए सिरे से पहल शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा की ओर से प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है और इसका अनुपालन कराने के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को कहा गया है। 

वाराणसी मंडल में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर जिले में 17 राजकीय और 32 सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब कॉलेजवार प्रवेशित विद्यार्थियों की नए सिरे से सूची तैयार करवाई जा रही है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय, सहायता प्राप्त कॉलेजों से जो जानकारी मांगी गई थी, उसमें 100 से कम छात्र और 100 से 250 संख्या की जानकारी देने को कहा गया था। खास बात यह है कि यदि छात्र संख्या में वृद्धि नहीं होती है, तो प्राचार्य, शिक्षक की दक्षता का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेजों में शिक्षक कराएंगे काउंसिलिंग

उच्च शिक्षा निदेशक ने प्राचार्यों से कहा है कि 28 और 29 अप्रैल को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने की संभावना है। ऐसे में महाविद्यालयों में छात्र संख्या में वृद्धि किए जाने के लिए राजकीय महाविद्यालय और सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय की ओर से अपने-अपने परिक्षेत्र के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इंटर कॉलेजों से संपर्क स्थापित करना होगा। यहां प्रवेश-उत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसकी फोटोग्राफी, ऑडियो एवं वीडियो रिकार्डिंग से छात्र संख्या में वृद्धि की सूचना भी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजनी होगी।
 

क्या बोले अधिकारी
महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए जो आदेश जारी हुआ है, उससे सभी प्राचार्यों को अवगत कराया जा चुका है। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र संख्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलेवार कॉलेजों की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। -डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें