फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की बर्खास्तगी के लिए छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के कार्डियोथोरेसिक विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा मरीज के इलाज में लापरवाही के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर कुलपति से उन्हें बर्खास्त कर उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की। शुक्रवार शाम करीब चार बजे काफी संख्या में छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

छात्रों ने कार्डियोथोरेसिक विभाग के चिकित्सक की लापरवाही के खिलाफ पिछले दिनों एमएस ऑफिस पर प्रदर्शन के बाद भी कोई कार्यवाही न होने के विरोध में नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि अपने एक साथी के परिजन के इलाज के दौरान दवा के नाम पर डाक्टर के कहने पर रुपये दिए गए। इसके बाद भी चिकित्सक ने सही तरीके से इलाज नहीं किया और मरीज की स्थिति ठीक नहीं हो पाई है। पिछले दिनों एमएस ऑफिस पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने भी छात्रों से धरना खत्म करने को कहा, लेकिन वह कार्डियोथोरेसिक विभाग के संबंधित प्रोफेसर को उनके पद से हटाने की मांग पर अड़े रहे। चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर विश्वविद्यालय द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अभिषेक सिंह, गिरीश सिंह, समीर सिंह, राहुल सिंह, प्रभात, शुभम, प्रत्यूष, अजय, उत्तम सिंह, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें