बीएचयू के आगामी शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए निर्धारित प्रवेश परीक्षा की तिथियों को बढ़ाने की मांग लेकर शहर के कई छात्रों ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि 10 व 16 अप्रैल को बीएचयू के तीन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा है जबकि इसी दिन सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी हैं।
उन्होंने बीएचयू की प्रवेश परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा की तिथियों पर पुनर्विचार किया जाएगा।