बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीएचयू सिंह द्वार पर छात्रों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया मिलिया में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को बीएचयू छात्रों ने सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर रविदास गेट होते हुए कैंपस में मार्च निकाला। आईसा, भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने हमें चाहिए आजादी के नारे भी लगाए।
इस दौरान पुलिस के साथ ही चीफ प्रॉक्टर ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने और विरोध मार्च निकाला। जामिया में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में आईसा की ओर से मशाल जुलूस निकला जाएगा, तो वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बीएचयू सिंह द्वार पर सभा का आयोजन किया जाएगा।