फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सम्मानित हुए काशी के मेधावी छात्र: आशुतोष और अक्षरा को मिला अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान

Fri, 04 Nov 2022 02:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर के छात्र आशुतोष कुमार ने 96.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में टॉप टेन की सूची में आठवां स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। तीन नवंबर को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में सम्मान पाने के बाद वह बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से गुरुवार को लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जिले के दो मेधावियों ने सम्मानित होकर काशी का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सम्मान पाकर दोनों गदगद हैं। इस पल के गवाह उनके माता-पिता भी बने। 

विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर के छात्र आशुतोष कुमार ने 96.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में टॉप टेन की सूची में आठवां स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। तीन नवंबर को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में सम्मान पाने के बाद वह बहुत खुश हैं। 
उधर, इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.60 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप करने वाली श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरोनाथ की छात्रा अक्षरा कसेरा के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान से मिलेगी आगे बढ़ने की प्रेरणा : आशुतोष
हाईस्कूल की परीक्षा में सफल मेधावी छात्र आशुतोष कुमार का कहना है कि  जिला स्तर पर सम्मान बहुत मिला, लेकिन लखनऊ में इस तरह का सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। अमर उजाला की ओर से मेधावियों का सम्मान करना बहुत ही सराहनीय पहल है। इस तरह के सम्मान से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरणा मिलती है। इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने का सपना देख उसे साकार करने में लगा हूं।

मेधावी सम्मान पाना गौरव की बात : अक्षरा 
इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने वाली अक्षरा कसेरा का कहना है कि मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में मेधावी सम्मान मिलना, मेरे लिए बहुत गौरव की बात है। माता-पिता के मौजूद रहने से खुशी और दोगुनी हो गई। कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें