जिले में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि इस समय कुल मरीजों की संख्या 244 तक पहुंच गई है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल में डेंगू वार्ड तो मरीजों से भरा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी बहुत से लोग अपना इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर मरीजों को प्लेटलेटस लिख रहे हैं। मरीज के परिजन आईएमए पर्चा लेकर आ रहे हैं लेकिन यहां आने के बाद पता चल रहा है कि उन्हें प्लेटलेटस नहीं मिल पाएगा। ऐसे में उन्हें निराशा हो रही है। आईएमए में तो आरडीपी न मिलने की नोटिस भी लगा दी गई है।
बोले अध्यक्ष-तकनीकी समस्या से बंद है आरडीपी
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा से जब प्लेटलेटस न मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या की वजह से आरडीपी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। बताया कि इस समय आईएमए में हर दिन 60 से 70 एसडीपी हो रही है। डेंगू मरीजों के इलाज में एसडीपी अधिक प्रभावी होती है।