फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्र-छात्राओं ने सिरेमिक से बनाए खिलौने और मुखौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में ग्रीष्मकालीन कला शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में ग्रीष्मकालीन कला शिविर में छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को सिरेमिक कला के गुर सीखे। विद्यार्थियों ने सिरेमिक कला से मिट्टी के खिलौने, पॉट, मुखौटे बनाए। घर के साजसज्जा के लिए भी उन्होंने मिट्टी से कई कलाकृतियां गढ़ीं। इस नई विधा को सीखने के लिए विद्याथीZ उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

सिरेमिक के प्रसिद्ध कलाकार रातेंद्र विश्वकर्मा और सुचिता सिंह ने शिविर में विद्यार्थियों को सिरेमिक कला की बारीकियों से रूबरू कराया। कार्यशाला में पिछले तीन दिनों तक शहर के प्रसिद्ध क्राफ्ट कलाकार श्रीधर शर्मा ने कागज से फूल-पत्ती, झुमके व गहने बनाने का प्रशिक्षण दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने प्रशिक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. राम राज, दिव्यानी राय, कृष्ण चंद्र गुप्ता, शालिनी कश्यप, नेहा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें