फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गृहकर में भी मिले दस फीसदी की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित जरूरी खबर
विज्ञापन

फोटो
गृहकर में भी मिले दस फीसदी की छूट
- भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने फिर उठाया मामला
माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने एक बार फिर गृहकर में दस फीसदी छूट देने का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि जलकर में दस फीसदी छूट की व्यवस्था है। जलकल विभाग वाराणसी नगर निगम का ही हिस्सा है। इसलिए, अंतर्विरोध दूर करना चाहिए। दोनों जगह एक जैसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि लखनऊ सहित अन्य नगर निगम में गृहकर व जलकर पर छूट मिल रही है। वाराणसी में भी जलकर पर दस फीसदी छूट की व्यवस्था है। इसका फायदा शहरवासी उठा रहे हैं। खुद बिल जमा कर रहे हैं। अप्रैल व मई में ही छह करोड़ रुपये जलकर जमा हुए हैं। यह छूट की वजह से ही संभव हो सका। वाराणसी नगर निगम को ठीक यही व्यवस्था गृहकर पर लागू करनी चाहिए। इससे गृहकर जमा करने वाले शहरवासियों की संख्या बढ़ेगी। नियमित रूप से गृहकर भी जमा होंगे। नगर निगम की आय बढ़ेगी। इस बारे में मेयर अशोक कुमार तिवारी को पत्र लिखा गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के गृहकर में 10 फीसदी छूट देने की मांग रखी गई है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। यह निगम हित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें