फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने बनाया मिट्टी का खिलौना

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में खिलौने बनाने का प्रशिक्षण। स्वयं
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में चल रहे ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला में विद्यार्थियों ने कंपोजिशन, लैंडस्केप, कैलीग्राफी, क्ले मॉडलिंग, मिनिएचर कला की बारीकियां जानीं। इस दौरान मिट्टी के खिलौने बनाए जाने के साथ ही अन्य आकर्षक आकृतियां बनानी सीखीं।
विज्ञापन

राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से कराई जा रही कार्यशाला में करीब 50 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। आशीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में लैंडस्केप के हाईलाइट एवं पारदर्शी रंगों के माध्यम से प्रकृति चित्रों को बनाना सिखाया जा रहा है। आजाद कपूर के नेतृत्व में कैलीग्राफी के तहत हिंदी एवं अंग्रेजी लेटर राइटिंग का प्रशिक्षण जबकि विशाल पटेल एवं माधवी गंगा के नेतृत्व में मिनिएचर पेंटिंग पेपर पर तैयार किया गया। डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता और कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मिट्टी द्वारा हाथी, खिलौना, मेंढक, दिया,मुखौटा, कप -प्लेट,सिगरेट स्टैंड, क्वायल की ओर से पात्र ,गणेश, मछली, मनवाकृति, पशु, गणेश की आकृति बनाने की कला बताई। विभागाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें