फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में 50 प्रतिशत से अधिक पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा अवकाश के बाद धीरे-धीरे स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही सहमति देने वाले अभिभावकों की संख्या भी बढ़ी है। अभिभावक छात्रों की सेहत पर ध्यान देने की अपील भी सहमति पत्र के माध्यम से ही कर रहे हैं जिससे कि पढ़ाई के दौरान कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिले में 19 अक्टूबर से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चल रहे स्कूलों में शुरुआती दिनों में तो छात्रों की संख्या कम रही लेकिन धीरे-धीरे इसमें बढ़ोतरी हो रही है। शुरुआती 3 दिनों तक जहां संख्या 25 से 26 प्रतिशत रही बाद में दशहरा अवकाश के पहले 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। अब जबकि दशहरा की छुट्टी के बाद मंगलवार से सभी स्कूल खुल गए हैं तो संख्या 50 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। सीबीएसई और यूपी बोर्ड के विद्यालयों में की ओर से अभिभावकों को जो सहमति पत्र भेजे गए थे उसकी संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसमें कुछ लोग बच्चों के माध्यम से सहमति पत्र भेज रहे हैं तो कुछ खुद भी विद्यालय पहुंचकर न केवल सहमति पत्र जमा कर रहे हैं, बल्कि प्रधानाचार्य और प्रबंधक से मिलकर बच्चों की सेहत की भी अपील कर रहे हैं।
बरती जा रही विशेष सतर्कता
स्कूल प्रबंधन की ओर से भी कोविड गाइडलाइन के पालन के हिसाब से तैयारियां पहले से ही की गई है, लेकिन स्कूल में क्लास के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के साथ ही छात्रों को घर पर रहने के दौरान भी को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

चयनित विद्यालय में पहुंचे नवनियुक्त शिक्षक
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिन शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं है, वह अपने-अपने चयनित विद्यालयों में बुधवार को पहुंचे और अपनी सेवाएं दीं। इसके पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिक्षकों ने अपने कागजातों की जांच भी कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि जहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या और अभिभावकों की सहमति बढ़ रही है वहीं नवनियुक्त शिक्षकों के आने से पठन-पाठन में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें