फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में छह मई को होगा छात्रसंघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। मतदान छह मई को होगा और शाम तक परिणाम आ जाएंगे। चार प्रमुख पदों के अलावा पांच संकाय प्रतिनिधियों व छात्रावास प्रतिनिधि का भी चुनाव होगा। नोटा का विकल्प भी रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. बनारसी मिश्र ने बताया कि नामांकन 27 अप्रैल को 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अप्रैल और नाम वापसी 29 अप्रैल सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। वैध और अवैध उम्मीदवारों की पद वार अंतिम सूची 29 अप्रैल शाम चार बजे जारी होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री तथा संकाय प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की उम्मीद्वारी भी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें