फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों ने लापरवाही दिखाई तो भुगतेंगे छात्र

Wed, 21 Jan 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कालेज यदि विद्यार्थियों का संपूर्ण विवरण डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे तो उनके परीक्षा फार्म जमा नहीं किए जाएंगे। इसके लिए चार दिन पहले विश्वविद्यालय ने कालेजों को पत्र भेजा था लेकिन डाटा अपलोड करना तो दूर अब तक केवल 134 कालेजों ने ही पंजीकरण कराया है। ऐसे में कालेजों ने लापरवाही दिखाई तो खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


वाराणसी समेत छह जिलों में तीन सौ से अधिक संबद्ध कालेज हैं। छात्र संख्या के बारे में जानकारी के अभाव में विश्वविद्यालय को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परीक्षा के समय पेपर, कापी कम होने की शिकायतें आती हैं।

ऐसी गड़बड़ियां रोकने के उद्देश्य से कालेजों को तीन साल का डाटा पोर्टल पर फीड करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पांच फरवरी तक का समय दिया है। इस अवधि तक डाटा फीड न करने वाले कालेजों के परीक्षा फार्म जमा नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन



कालेजों को विद्यार्थियों का तीन साल का डाटा अपलोड करने के साथ ही हार्ड कापी भी जमा करनी होगी। पांच फरवरी तक डाटा न देने वाले कालेजों के परीक्षा फार्म नहीं जमा किए जाएंगे प्रवेश। -ओम प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें