फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में खेल के विवाद में छात्र की पीटकर हत्या, पिता-पुत्र पर केस दर्ज  

Sun, 06 Jan 2019 11:58 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिले के उतरौत के पास गौरी गांव में खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर शनिवार दोपहर पिता-पुत्र ने एक युवक की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव निवासी दीपक बिंद (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। पिछले दिनों दीपक की पड़ोस के युवक विकास से खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को दीपक बगीचे में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी ने कह दिया कि विकास को दीपक गाली दे रहा है। इस पर विकास बिंद, पिता नरायन बिंद के साथ मौके पर पहुंचा। यहां विकास और दीपक के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो विकास और उसके पिता ने दीपक की लात-घूसों से पिटाई कर दी।

सूचना पर दीपक के परिवार वाले पहुंचे और हमलावर पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। फिर घायल दीपक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पिटाई से घायल विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


इसको देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। दीपक के पिता की तहरीर पर विकास और पिता नरायन बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ चकिया कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।        
Trending Videos
विज्ञापन

आजमगढ़ में युवक की हत्याकर फेंका गया शव

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर पुल के पास शनिवार की सुबह हत्याकर फेंकी हुई युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने युवक के सीने और दाढ़ी के पास दो गोली मारी हैं। घटना की सूचना पर एसपी रविशंकर छवि और एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह फारेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के तीन जिलों के लोगों से मदद ली जा रही है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास होगी। उसके दाहिने हाथ में गोदना के निशान के तौर पर किसी फूल की तीन पत्यिां बनाई गई थी। वह नेवी ब्लू शर्ट, पैंट, इसी कलर का इनर, स्वेटर पहने हुए थे। गले में ताबीज पहने हुए था। एसपी ग्रामीण के मुताबिक जिस स्थान पर युवक की लाश पड़ी हुई थी। वह स्थान अंबेडकर नगर जिला, जौनपुर और सुल्तानपुर जिले का बार्डर आता है।

ऐसे में शक है कि बदमाश युवक की हत्या कहीं और करने के बाद लाश यहां लाकर फेंककर फरार हो गए हैं। शनिवार की सुबह गांव के लोग खेमीपुर पुल की तरफ गए तो उनकी नजर इस लाश पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।

एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि लाश कहीं बाहर से लाकर यहां फेंकी गई है। पुलिस शव की पहचान के लिए तीन जिलों के लोगों से संपर्क करके पूछताछ कर रही है। शिनाख्त होने पर घटना के खुलासे में आसानी होगी।        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें