फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दंपति की मौत, छह घायल

Sun, 06 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
संदीप श्रीवास्तव और मीनाक्षी श्रीवास्तव - फोटो : file photo
विज्ञापन
जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर बक्सा थाना क्षेत्र के डीहजहानियां फतेहगंज के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग निवासी कलक्ट्रेट में नायब नाजिर संदीप श्रीवास्तव (38) और उनकी पत्नी मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप की बेटी सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के राजीबाग निवासी संदीप श्रीवास्तव (38) अपनी पत्नी मीनाक्षी श्रीवास्तव (35) व 12 वर्ष की बेटी खुशी के साथ दवा के लिए इलाहाबाद गए थे। वह अपनी कार से वापास आजमगढ़ लौट रहे थे।

सुबह करीब छह बजे जौनपुर रायबरेली हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजहानियां फतेहगंज के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। कार में सवार संदीप और उनकी पत्नी मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी खुशी घायल हो गई।
विज्ञापन


दूसरी कार में सवार चालक नौसाद खां (29) निवासी पिण्डरा वाराणसी, सबा अफरोज (35), परवीन (55), शिबा (35) निवासी नरहन केराकत और मोनिश खां (40) निवासी पिंडरा वाराणसी घायल हो गए। दूसरी कार में सवार लोग लखनऊ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कार क्षतग्रिस्त हो गई। कार का गेट तोड़कर दंपति के शव को बाहर निकाला जा सका। सूचना पर बक्शा थाना प्रभारी अरविन्द यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पंहुचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन

नायब नाजिर और पत्नी की मौत पर शोक में डूबा कलक्ट्रेट 

दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
सड़क हादसे में कलक्ट्रेट के नायब नाजिर संदीप श्रीवास्तव (38) और उनकी पत्नी मीनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में संदीप की बेटी बाल-बाल बच गई। संदीप और उनकी पत्नी की मौत की सूचना जनपद पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। कलक्ट्रेट कर्मचारियों और अधिकारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सभागार में शोक सभा का आयोजन कर संवेदना व्यक्त की गई।

आर्थिक सहायता भी एकत्र कर परिजनों को भेजा गया। संदीप श्रीवास्तव कलक्ट्रेट में नायब नाजिर के पद पर तैनात थे। इनके दो भाई भी सरकारी सेवा में हैं। माता-पिता का निधन हो चुका है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिचित और साथी कर्मचारी सुबह ही जौनपुर के लिए रवाना हो गए। घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उनके शव आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। राजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवाकान्त द्विवेदी के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान कलक्ट्रेट, विकासभवन के अधिकारी और कर्मचारी साथ ही बार संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे। कमिश्नरी सभागार में भी श्रद्धांजलि दी गई। फूलपुर तहसील सभागार में एसडीएम ललित कुमार की अध्यक्षता में शोक जताया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें