फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मऊ में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार छात्र नेताओं की मौत

Tue, 11 Dec 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
कार के परखच्चे उड़ गये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले में सोमवार रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे को जिस किसी ने भी देखा उसकी चीख निकल गई। हादसे में चार छात्र नेताओं की मौत हो गई। कार सवार तीन युवकों को मौके पर मौत हो गई थी। जबकि घायल चौथे युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। मृत चारों युवक छात्र नेता के साथ ही समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।
विज्ञापन


चारों दोस्त पार्टी से लौटते समय एक दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव के पास सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में मृत रविकांत यादव उर्फ टिंकू (26) हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव, उदय यादव (20) हलधरपुर थाने के जमीन सहरुल्लाह के चकमंसूर पुरवा, अभिनेंद्र यादव (20) रानीपुर थाना क्षेत्र के महासो गांव और संदीप कुमार सिंह (27)  मूलरुप से आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव का निवासी था। संदीप के पिता मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया मुहल्ले में मकान बनवाकर रहते थे।
विज्ञापन


बताया जाता है सोमवार की शाम चारों मित्र किसी की वैगनआर कार से सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक तिलकोत्सव में गए थे। रात को वहां से निकल कर चारों जिला मुख्यालय पर एक स्थान पर दावत में शामिल हुए।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे शुभचिंतक

इनकी हुई मौत - फोटो : amar ujala
वहां से यह लोग रविकांत और उदय को छोड़ने के लिए पहसा जा रहे थे। कार पहसा बाजार स्थित तिराहे से इटौरा रोड पर मुड़ी कि आगे स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे संदीप, रविकांत और अभिनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उदय यादव उर्फ छोटू की हालत गंभीर देखकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जब तक लोग उसे लेकर निकलते उसने भी दम तोड़ दिया।

युवकों की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुटी रही। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

मृत युवकों में संदीप सिंह उर्फ बीरू डीसीएसके महाविद्यालय में चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना में नामजद था। जबकि रविकांत यादव मुहवांमोड़ कांड में वांछित था। अभिनेंद्र आजमगढ़ स्थित एक पालीटेकनिक कॉलेज का छात्र था और परिवार वालों को बिना बताए ही मऊ आ गया था।

रविकांत डीसीएसके पीजी से इस बार अध्यक्ष पद के लिए उतरा था। उदय यादव भुड़सुरी रतनपुरा स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें