फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: वोटिंग से पहले ही स्याही लगाने और पैसा बांटने की शिकायत पर हड़कंप

Sun, 19 May 2019 08:07 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर में शनिवार की आधी रात को एक बस्ती के लोगों की उंगली पर स्याही लगाने, पैसा बांटने की शिकायत पर हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस पहुंची तब तक स्याही लगाने वाले भाग निकले।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दरअसल, एक पार्टी के कार्यकर्ता और जिले के एक पूर्व ग्राम प्रधान गांव की एक बस्ती में वोटरों की उंगली पर स्याही लगाकर पैसा बांट रहे थे, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

बताया जा रहा है कि बूथ तक वोट देने नहीं जाने के लिए स्याही लगाई जा रही थी और पैसा बांटा जा रहा था। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि शिकायत पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी होते ही सपा के सकलडीहा विधयाक प्रभु नारायण यादव भी मौके पर पहुंच गए।  विधायक ने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने में काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की असलियत का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें