फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संविदाकर्मी का वेतन बहाल करने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली निगम के संविदाकर्मी का वेतन बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धरना दिया। नगरीय विद्युत वितरण खंड षष्टम पहड़िया के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री अंकुर पांडेय ने कहा कि विद्युत उपकरण की कमी से आए दिन कर्मचारी मरम्मत के दौरान घायल होते हैं। इसके बाद कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
धरनास्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने संगठन के पदाधिकारियों के बातचीत की और वेतन काटने वाले कर्मचारी को दुबारा लेढूपुर उपकेंद्र पर काम करने और उसके काटे गए वेतन को जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर धनपाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, जिउतलाल, विजय सिंह, तपन चटर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें