फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मैच फिक्सिंग रोकने के लिए कठोर निगरानी समितियां जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकबंधु राज नारायण विधि महाविद्यालय में रविवार को आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने मैच फिक्सिंग से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य वक्ता बीएचयू विधि संकाय के असिस्टेंट प्रो. डॉ. अजय बरनवाल ने कहा कि मैच फिक्सिंग रोकने के लिए कठोर निगरानी समितियों का होना जरूरी है। मैच फिक्सिंग के लिए कानून के हिसाब से दंड का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि किसी भी हालत में ईमानदारी से समझौता नही करने का संकल्प ही मनुष्य को महान बनाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि खेल के राजनीतीकरण, व्यापारीकरण, डोपिंग का भी खेल पर बुरा असर पड़ रहा है। महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रो. रेनू, छात्र वर्ग से कृष्ण कुमार तिवारी, अंकित पटेल, विकास पटेल, गरिमा राय व नितेश उपाध्याय ने भी बात रखी। संचालन डाॅ. विजय कुमार ने किया। इस दौरान डाॅ. नीरज, आलोक कुमार राय, डाॅ. सरोज वर्मा, योगेश कुमार सिंह, नरेंद्र देव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें