जलनिगम के एमडी पीके आशुदानी ने रविवार को निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। तय समय सीमा पर काम पूरा करने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। गोइठहां एसटीपी को जून तक और दीनापुर प्लांट को साल के अंत तक पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
दीनापुर में 90 एमएलडी से बढ़ाकर 120 एमएलडी के विस्तार सीवेज प्लांट के निरीक्षण के दौरान काम की प्रगति धीमी पाई। निर्देश दिया कि हर हाल में समय से पूरा होना चाहिए। चौकाघाट पंपिंग स्टेशन और गोइठहां के 120 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में भी काम की कछुआ चाल पर जल निगम के महाप्रबंधक, अधिशासी अभियंताओं को कड़ी चेतावनी दी। बोले, लापरवाही पर जिम्मेदार अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जीएम संजय सिंह, अधिशासी अभियंता संजीत कुमार कटियार मौजूद रहे।