फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूरिया की कालाबाजारी रोकें, किसान सभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
17 अहरौला में चार सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के धरने को संबो​धित करते किसान स
विज्ञापन
अहरौला। अखिल भारतीय किसान सभा ने मंगलवार को चार सूत्री मांगों के लिए अहरौला- कप्तानगंज मार्ग पर मड़ना पुल के पास चक्काजाम कर दिया। बाद में यूरिया की कालाबाजारी रोकने समेत अन्य मांगें पूरी करने के लिए किसान सभा के नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग, जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ व ब्लॉक अध्यक्ष रामलखन के नेतृत्व में सुबह 11 बजे चक्का जाम शुरू हुआ, जाम करीब दो घंटे तक चला। करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार बूढ़नपुर शैलेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी और उन्हें धरना समाप्त करने को कहा।
प्रदर्शनकारी लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। काफी समझाने-बुझाने के बाद किसानसभा के पदाधिकारी ज्ञापन सौंपने को तैयार हुए। तहसीलदार के लिखित आश्वासन पर दोपहर दो बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इम्तियाज बेग ने कहा कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पिछले डेढ़ दशक से जर्जर है, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों ही जनता को बरगला रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक, थाना, तहसील और अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार व यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। तहसीलदार शैलेश कुमार ने बताया कि 21 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द समस्या का निराकरण हो जाएगा। साथ ही राशन कार्ड से कटे नाम जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें