विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों की रुचि की बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
इसे ध्यान में रखते हुए जिला के सभी स्कूलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में प्रतिभागी बनाने की हिदायत दी गई है। साथ ही शिक्षा विभाग ने इच्छुक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश स्कूल प्रबंधकों को दिए हैं।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2025-26 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह कक्षा छठी से 11वीं तक के स्कूली बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य वैज्ञानिक क्षमता वाले युवा दिमागों की पहचान करना है।
प्रथम स्तर की ऑनलाइन परीक्षा की स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन के मूल्यांकन का दूसरा चरण राज्य स्तरीय शिविर है।
राज्य स्तर पर प्रत्येक कक्षा से शीर्ष 20 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे कुल 120 छात्र होंगे। इन 120 में से प्रत्येक राज्य से सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थी, साथ ही प्रत्येक कक्षा से शीर्ष दो, यानी प्रत्येक राज्य से कुल 12 विद्यार्थी दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के शिविर में आमंत्रित किए जाएंगे। विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से https://vvm.org.in/ पर किया जा सकता है। संवाद