फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम पर पथराव: अतिक्रमण हटाने पहुंची थी पुलिस, अतिरिक्त फोर्स आने पर हटवाया अवैध कब्जा; चक्काजाम

Thu, 27 Aug 2026 06:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही में लालानगर टोल प्लाजा के समीप अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान टीम पर पथराव किया गया और सड़क पर जाम लगा दिया गया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा, जिसके बाद कब्जा हटाया गया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई तहसील क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम का विरोध हो गया। नाराज लोगों ने पत्थरबाजी भी किया। इस दौरान कुछ लोगों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। अतिरिक्त पुलिस बल के आने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन




लालानगर में गाटा संख्या 730 भूमि पर कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था। तहसील प्रशासन ने इसको लेकर नोटिस भी जारी किया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा, लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

जैसे ही प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार और पुलिसकर्मियों की ओर पत्थरबाजी भी किया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गोपीगंज कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया और यातायात सुचारु कराया। इसके बाद पर्याप्त पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासनिक टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए भूमि से कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। 

पुलिस ने पथराव और विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें