कुछ देर में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक संतोष कुमार पाठक, मंशाराम, लव कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल व पीएसी व सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए सीओ को दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में कोतवाली का जवान अश्वनी शर्मा घायल हो गए।
काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाते हुए पुलिस ने चालक पवन कुमार चौरसिया पुत्र ईश्वर देव निवासी अब्बनपुर सरोहर थाना पूरा कलंदर जिला अयोध्या को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से एक स्थानीय नेता समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोपहर तीन बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर मातहतों से मामले की जानकारी लेकर अराजक तत्वों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने फायरिंग करने से इंकार करते हुए बताया कि अगर चालक को छुड़ाया न गया होता तो ग्रामीण उसकी हत्या कर देते।