फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- बिना पैसे के थानों में नहीं होता कोई काम

Sun, 10 Nov 2019 07:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को गाजीपुर के प्रभुनारायण सिंह महाविद्यालय कासिमाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर तबका सरकार की नीतियों के कारण परेशान है। उत्तर प्रदेश के थानों में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा वोट बैंक व्यापारी तबका रहा है। आज वह सबसे ज्यादा परेशान है। यही हाल किसानों का है। चारों तरफ सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार अपनी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खोती जा रही है। उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या, लूट, डकैती आदि की घटनाएं पूरे देश में सबसे ज्यादा घटित हुई हैं।

शिवपाल यादव ने कहा कि हालत ऐसे बन गए हैं के जनता का कोई काम अधिकारी नहीं कर रहे हैं और बिना पैसे लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। सबसे खराब हालत थानों की हो गई है। थाना में बिना पैसे दिए जनता का काम नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। शिवपाल यादव ने कहा कि जब मैं सरकार में था तो गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम हुए। यहां की सड़कें, तहसील सहित वह सभी काम हुए जिसको यहां की विधायक ने कराना चाहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ढाई वर्ष में एक भी विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। यह सरकार सिर्फ बयानबाजी करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को हराने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ही विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार द्वारा जनता के खिलाफ किए गए कार्यों को उजागर करने को कहा। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका कासिमाबाद चौक पर एवं प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय में माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजाधर यादव, बृजभान सिंह बघेल, मुश्ताक अंसारी, रविंद्र यादव, हीरामणि चौहान, बीरबल चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें