फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी को एसटीएफ ने कैंट से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ वाराणसी इकाई और गुजरात की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कैंट स्टेशन के पास से हत्यारोपी इंद्रजीत गौतम को गिरफ्तार किया। गुजरात के वलसाड स्थित नाला पोंडा में बीते 29 अगस्त को इंद्रजीत ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार था।
विज्ञापन

गुजरात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि पत्नी की हत्या में वांछित पति मिर्जापुर के जिगना थाना अंतर्गत चेहरा गांव निवासी इंद्रजीत गौतम कैंट स्टेशन के पास मौजूद है। इस पर पुलिस ने इंद्रजीत गौतम को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी इंद्रजीत ने बताया कि वलसाड़ (गुजरात) में एक कंपनी में काम करता था और अपनी पत्नी सहित चार पुत्रियों के साथ नाला पोंडा क्षेत्र के मोटा पोंडा में किराये के कमरे में रहता था। शक के चलते 29 अगस्त को पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर एक प्लास्टिक के ड्रम में शव छुपा दिया था। एक सितंबर को अपने साथी राकेश भाई, मंगू भाई पटेल एवं बल्लभ भाई, मनू भाई माढ़ा की मदद से जिला नौसारी के थाना चिकली क्षेत्र में शव फेंक दिया था। इसके बाद अपने गांव आकर परिजनों से झूठ बोल दिया था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ चली गई है। गिरफ्तार इंद्रजीत को गुजरात पुलिस ने कैंट थाने में दाखिल कर अन्य प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें