फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन साल पूर्व मुंबई के भायेंदर में युवक की हत्या कर फरार आरोपी को यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को कैंट थाने में दाखिल कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ वाराणसी इकाई के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जौनपुर सुजानगंज थाना अंतर्गत धारीकापुर निवासी सचिन उपाध्याय ने मुंबई के तुलिंग मीरा भायेंदर अंतर्गत नाला सोपारा में आठ नवंबर 2018 को राजबहादुर पटेल की हत्या की थी। उसी मुकदमे में भायेंदर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि हत्यारोपी वाराणसी में है। इस पर एसटीएफ के फील्ड निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सचिन को कैंट स्टेशन से दबोचा।
एसटीएफ की पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह बचपन से अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रहा था, 20 वर्ष की आयु में ही उसे मुंबई में भाईगिरी करने का शौक चढ़ा था, जिसके कारण वह वाहन स्टैंड पर वाहन चालकों से पैसा वसूलने, अन्य आपराधिक कार्यों में लिप्त हो गया था। उसी दौरान राजबहादुर पटेल ने पैसा देने से इंकार किया तो उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मुंबई से फरार हो गया था और तब से वह जौनपुर आसपास जिलों में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें