सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 'जुमलेबाजी का पिटारा' है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि 'कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।' पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी 2014 के घोषणा पत्र में किए वायदे पूरे नहीं किए हैं।
सपा के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि पूर्व में किए वादे ही पूरे नहीं किए हैं। बसपा के जिला उपाध्यक्ष मेराज फारूकी जुग्गन ने कहा कि 2014 के घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। एक और जुमला आया है।
उधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि देश की जनता को गैंग ऑफ नरेंद्र मोदी टीम ने झांसे में डालने का प्रयास किया है। अभी तो जनता 2014 के नजराने का इंतजार कर रही है। एआईसीसी के रिसर्च विभाग के सचिव गौरव कपूर ने कहा कि भाजपा ने मैनिफेस्टो नहीं जुमलाफेस्टो निकाला है। जिलाध्यक्ष प्रजानथ शर्मा ने घोषणापत्र को सिर्फ कागज का पुलिंदा बताया।