फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कॉपियो, चाचा भतीजे की मौत, पुत्र घायल

Tue, 09 Apr 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉपियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक हादसे में एक चाचा और भतीजे की मौत हो गई। वहीं स्कॉपियो चला रहा पुत्र घायल हो गया। गाजीपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुसने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


गाजीपुर के सिधौना खानपुर निवासी सत्य प्रकाश पांडेय (45) अपने पुत्र सजल पांडेय (25) और भतीजे प्रिंस कुमार पांडेय (28) के साथ सोमवार को मिर्जापुर जा रहे थे। उनकी स्कॉपियो वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे से रात में गुजर रही थी।

 

विज्ञापन

इसी दौरान स्कॉपियो खड़ी ट्रक में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्कॉपियो से बाहर निकाला और बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सत्य प्रकाश पांडेय और प्रिंस कुमार पांडेय की मौत हो गई। जबकि सजल पांडेय गंभीर रुप से घायल है। चाचा भतीजे के मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें