फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं,योगी सरकार में बढ़ी महिलाओं की सुरक्षा

Mon, 09 Oct 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिला हित के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन


वह रविवार को ज्ञानपुर स्थित एक निजी भवन में पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया लेकिन वर्तमान सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है।

बढ़ते अपराध के सवाल पर कहा कि एक झटके में अपराध खत्म नहीं हो जाएगा। सरकार सख्त कार्रवाई कर अपराधियों को संदेश दे रही है। इस दौरान तीन तलाक और हलाला पीड़ित एक महिला ने आयोग की सदस्य से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें