स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने वाराणसी में कोविड काल मे लोगों के इलाज, जांच के साथ ही टीकाकरण अभियान में सफलता की सराहना की और अधिकारियों के प्रयास को सराहा। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर एके मौर्या, डॉक्टर एसएस कन्नौजिया, सीएमएस दीनदयाल डॉक्टर बी शुक्ला के साथ ही रेलवे अस्पताल के अधिकारी मौजुद रहे।
बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक फोकस
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के पहले जहां कोई लैब नहीं थी वहीं अब लैब की संख्या भी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस बार के बजट में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया गया है। पीएम आत्मनिर्भर भारत स्वास्थ्य योजना भी लांच की गई है, जिसमें पूरे देश भर में 602 क्रिटिकल केयर अस्पताल खोले जाने की बात कही गई है। इससे लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
किसान आंदोलन पर विपक्ष की राजनीति ठीक नहीं
किसानों के आंदोलन पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष इस मामले में केवल राजनीति कर रहा है,जो ठीक नही है। उनको किसानों से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को लेकर के कई बड़े कदम उठाए हैं और जो कृषि बिल लाया गया है उससे किसानों को लाभ होगा।