फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: ड्रोन से फसल पर कीटनाशक के छिड़काव का प्रयोग सफल, समय की होगी बचत 

Sat, 09 Oct 2021 11:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ड्रोन की कीमत छह लाख रुपये तक होती है ऐसे में सभी किसान उसे खरीद तो नहीं सकते इसके लिए कई कंपनियों से किराए पर भी लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे। 
विज्ञापन
कृषि विज्ञान संस्थान में ड्रोन से कीटनाशक के छिड़काव का परीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में शनिवार को पहली बार ड्रोन के सहयोग से धान और मिर्च की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद के निर्देशन में कराया गया प्रयोग सफल रहा। बीएचयू के अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने बताया कि एफएमसी प्राइवेंट लिमिटेड, जनरल ऐरोनेटिक और कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के संयुक्त सहयोग से ड्रोन से पहली बार कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बताया कि इससे कम से समय में ज्यादा क्षेत्रफल का छिड़काव किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


प्रयोग के दौरान बीएचयू की ओर से प्रो. पीके सिंह, प्रो. सीपी श्रीवास्तव, आरएस मीना सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद थे। आठ लीटर क्षमता वाले ड्रोन के माध्यम से दो दो बिस्वा में तीन बार 500 से 800 मिली लीटर कीटनाशक के घोल का छिड़काव एक मीटर की ऊंचाई से किया गया। ड्रोन की कीमत छह लाख रुपये तक होती है ऐसे में सभी किसान उसे खरीद तो नहीं सकते इसके लिए कई कंपनियों से किराए पर भी लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें