इस सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अमरजीत यादव के गाड़ी की तलाशी ली गई। उसके वाहन से पांच सौ रुपये की 10 गड्डी में पांच लाख रुपये बरामद हुए। मांगने पर वह गाड़ी का कागजात भी नहीं दिखा सके। जिसके कारण उस वाहन को सीज किया गया। इसी वाहन के पीछे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें 05 डिब्बा आंवला की मिठाई मिली। उसके चालक उमेश यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी शिवपुर थाना महराजगंज से गाड़ी की कागजात मांगा गया तो नहीं दिखा सके।
इसी तरह से चालक चालक सत्येन्द्र यादव और दूसरे चालक दिनेश यादव, चालक रामबचन यादव, चालक कमलेश यादव, चालक शिवम यादव भी मौके पर कागजात नहीं दिखा सके। इसके कारण इनके वाहन को भी सीज किया गया। कुछ वाहन चालक गाड़ियों को चेक होते हुए देखकर कुछ वाहन चालक अपना अपना वाहन लेकर हट गये इनके बारे में पता किया जाएगा।
क्या बोले अधिकारी
महराजगंज थाना के हिस्ट्रीशीटर अमरजीत यादव के ऊपर 29 से 30 मुकदमे दर्ज हैं। सूचना मिली कि गाड़ियों में अवैध असलहे के साथ ही पैसे आदि होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने जब उनकी गाड़ियों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ियों से पांच लाख कैस और मिठाइयां मिली हैं। अमरजीत द्वारा चौकी प्रभारी के साथ धक्कामुक्की भी की गई है। वाहन चालकों के साथ ही अमरजीत यादव को हिरासत में लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
-चिराग जैन, एसपी ग्रामीण