फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: नेहरू कप हॉकी में वाराणसी की बालिका टीम से पहली बार खेलेंगी पांच राष्ट्रीय खिलाड़ी, पढ़ें- अन्य खबरें

Tue, 07 Oct 2025 07:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दिल्ली में आयोजित नेहरू कप हॉकी में वाराणसी की बालिका टीम से पहली बार पांच राष्ट्रीय खिलाड़ी खेलेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़िए...
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31वीं ऑल इंडिया नेहरू कप गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में 19 से 30 अक्तूबर तक खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में पहली बार यूपी का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कॉलेज की छात्राएं करेंगी। इसके लिए टीम में चयनित खिलाड़ी कोच इदरीस अहमद की देखरेख में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर रोज चार घंटे अभ्यास कर रही हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद भी बालिकाओं को पेनल्टी काॅर्नर को गोल बदलने का अभ्यास करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही जिले की बालिकाओं को पता चलेगा कि हॉकी में कौन सी तकनीक और टैक्टिस अधिक इस्तेमाल हो रही है। इससे उन्हें खेल में एक्पोजर मिलेगा।

विज्ञापन

  
10 स्वर्ण सहित 16 पदक जीते, 360 अंकों के साथ प्रादेशिक कुश्ती में काशी चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। आगरा में 4 से 6 अक्तूबर तक हुई प्रादेशिक समन्वय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने 17 मंडलों के खिलाड़ियों पटकनी देकर टीम को प्रदेश चैंपियन बनाया। 

इसमें बनारसी मुल्तानी और साल्तो दांव लगाकर खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण सहित 16 पदकों के साथ 360 अंक हासिल कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और खेल विभाग की ओर हुई प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के खिलाड़ 10 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 16 पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बने। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आगरा की टीम 200 अंक लेकर उपविजेता बनी। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बनारस मंडल की टीम के चैंपियन बनने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और राजकुमार मिश्र ने बधाई दी है।

नाथूराम बने यूपी स्कूली कुश्ती टीम के चयनकर्ता
कमलापति त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल शिक्षक नाथूराम यादव को राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती के लिए यूपी टीम का चयनकर्ता मनोनीत किया गया है। वे गोरखपुर में होने वाली प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में से यूपी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे। बताया कि 69वीं माध्यमिक स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता तीन वर्ग अंडर-14 सब जूनियर, 17 जूनियर और अंडर-19 सीनियर वर्ग में 7 से 11 अक्तूबर तक गोरखपुर में खेली जाएगी।  

फाइनल में पहुंची वाराणसी मंडल की टीम
प्रादेशिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की दो टीमें अंडर-17, अंडर-14 और बालक वर्ग में अंडर-17 की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को आगरा में खेले गए तीन मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम जीती। बालिका वर्ग में अनीशा के पांच और प्रीति के चार गोल की मदद से बालिका वर्ग की सब जूनियर और जूनियर टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम ने आगरा मंडल को 10-2 से हराया। वाराणसी मंडल हाफ टाइम तक 6-1 के स्कोर से आगे थी। टीम की ओर से अनीशा सिंह, सोनाली, वंशिका प्रजापति और गोलकीपर सेजल ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 जूनियर बालिका टीम ने सेमीफाइनल में प्रयागराज को 7-0 से हराया।  

शिविर में ग्रैंडमास्टर ने दी बाजी चलने की जानकारी
किंग्स शतरंज एकेडमी की ओर से जगतगंज के एक निजी स्कूल में दो दिवसीय शिविर सोमवार को प्रमाणपत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया। इसमें करीब 145 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल शुरू करने और मोहरों से अटैक करने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने ओपनिंग, मिडिल और खेल समापन की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. श्वेता भारती, कुलदीप, रवि प्रकाश सिंह, गजेंद्र सिंह, अनुपमा मिश्रा मौजूद रहे।  

भारतीय महिला हॉकी टीम में पूजा का हुआ चयन
मिडफील्डर पूजा यादव का चयन इंडिया ए महिला हॉकी टीम में हुआ है। वह 13 से 21 अक्तूबर तक चीन के लियाओनिंग में पांच मैचों की शृंखला खेलेंगी। पूजा यादव के चयन को लेकर गंगापुर हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने बधाई। गंगापुर हाॅकी एकेडमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी ने कहा कि यह दौरा भारतीय महिला हॉकी की अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि पूजा यादव की कड़ी मेहनत और अभ्यास का परिणाम है। पूजा को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। एकेडमी के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पूजा का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में होने से आस-पास के क्षेत्रों में बालिका खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ गया है।  

19 पदक जीत जीवनदीप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीती थांगता की ट्रॉफी
यूपी थांगता एसोसिएशन की ओर से बड़ालालपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इसमें जीवनदीप पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी 19 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता बने। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते। प्रतियोगिता में अमेठी की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि और जीवनदीप शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि विनोद शर्मा (महासचिव, उत्तर प्रदेश थांगता एसोसिएशन) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

स्कूली कुश्ती में खेलेंगे वाराणसी के खिलाड़ी
69वीं माध्यमिक स्कूली खेलों में प्रादेशिक कुश्ती मंगलवार को गोरखपुर में खेली जाएगी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक हरीराम यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए बीएचयू के खिलाड़ी सोमवार को गोरखपुर रवाना हो गए। मंडलीय सचिव विनोद सिंह यादव ने बताया कि प्रादेशिक मुकाबले में खेलने के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ी मंगलवार की सुबह पांच बजे वाराणसी जंक्शन से गोरखपुर रवाना होंगे। इसमें वाराणसी मंडल के 51 खिलाड़ी खेलेंगे।  

प्रादेशिक कबड्डी के नॉकआउट मुकाबले में पहुंची टीम काशी
प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपने मुकाबले जीत वाराणसी की सीनियर वर्ग की अंडर-19 टीम ने सोमवार को नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। पहले और दूसरे दिन क्वालिफाइंग मुकाबले खेले गए। यह प्रतियोगिता 5 से 7 सात अक्तूबर तक चलेगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक खेली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें