फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: एथलेटिक्स प्रतिभा की खोज के लिए छोटे बच्चों के लिए जारी की स्पर्धाओं की सूची, हुनर दिखाने का मौका

सार

यह चैंपियनशिप जिला स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 अप्रैल को लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
एथलेटिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एथलेटिक्स में प्रतिभा की खोज के लिए जिले में पहली बार होने वाली जिला स्तरीय किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्पर्धाओं की सूची जारी कर दी गई है। लालुपर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में होने वाली प्रतियोगिता में छह से 14 साल के बच्चे कुल छह स्पर्धओं में प्रतिभा दिखाएंगे। 

विज्ञापन


जिले में पहली बार जिला यह चैंपियनशिप होने जा रही है। इसकी स्पर्धाओं की सूची जारी कर दी गई है। यह रोमांचक प्रतियोगिता लालुपर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में होगी। 

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने देशभर में जमीनी स्तर पर एथलेटिक्स प्रतिभाओं की पहचान के लिए पहली बार एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू की है। यह चैंपियनशिप जिला स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 अप्रैल को लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


रमेश कुमार यादव ने बताया कि आयु वर्ग के अनुसार स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के तहत, 6 वर्ष तक की आयु के छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई स्पर्धाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें