फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: एपीएल महिला क्रिकेट में थंडर क्वीन की दमदार जीत, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में काशी के दीपक; खबरें

Sat, 07 Feb 2026 12:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। यहां एपीएल महिला क्रिकेट में थंडर क्वीन की दमदार जीत हुई। यह आयोजन एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट की ओररो महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू के एग्रीकल्चर मैदान में बल्लेबाजी करतीं वैशाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के एग्रीकल्चर मैदान पर शुक्रवार को एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग (एपीएल) के अंतर्गत महिला क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच फीनिक्स वॉरियर और थंडर क्वीन की महिला टीमों के बीच खेला गया। इसमें थंडर क्वीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह आयोजन एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट की ओररो महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सात ओवर के इस मुकाबले में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर क्वीन की टीम ने संघर्षपूर्ण लेकिन अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। सीमित ओवरों के इस प्रारूप में बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखते हुए लक्ष्य तय किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फीनिक्स वॉरियर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 

टीम ने पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया, जिससे बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह दबाव में आ गया। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और टीम कभी भी लय में नहीं आ सकी। फीनिक्स वॉरियर की पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 33 रन ही बना सकी। थंडर क्वीन ने यह मुकाबला 18 रन के अंतर से अपने नाम किया। मैच में उत्कृष्ट ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए वैशाली को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके प्रदर्शन ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में थंडर क्वीन को मिली जीत

मैच के दौरान एग्रीकल्चर ग्राउंड में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिनमें छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित यह एपीएल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि महिला खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, समान अवसर और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी दे रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में काशी के दीपक
11 राष्ट्रीय और छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में काशी का नाम रोशन कर चुके काशी के दीपक कुमार जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में खेलेंगे। वे इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से पांच मैचों टी-20 सीरीज में खेलेंगे।

कंदवा निवासी काशी के पिता ने बताया कि रघुनाथ राम ने बताया कि दीपक इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच ओडिशा में और एक मैच जयपुर में खेल चुके हैं। सीरीज के अंतिम मैच की बधाई देते हुए कहा कि वे भारत के लिए पांच राष्ट्रीय और तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेल चुके हैं। पांच मैचों की सीरीज के तीन मुकाबले नोएडा और दो मुकाबले जयपुर में पांच फरवरी को खेली जाएगी। दीपक मूक बधिर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने खेल की शुरुआत बरेका स्टेडियम में दस साल की उम्र में की।

उन्होंने ओडिशा में आयोजित तीन राज्यों की टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। बीते साल नवंबर 2025 दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता में यूपी टीम का नेतृत्व किया था। बड़ी बहन नीलम भी जिलास्तरीय क्रिकेट खेल चुकी हैं। उन्हें खेलते देख दीपक ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। स्कूल से आने के बाद अपनी बहन के साथ गेंदबाजी और अभ्यास करने लगा। चार बहनों में सबसे छोटे दीपक क्रिकेट को कॅरिअर के रूप में संवार रहे हैं।

यूपी टीम कप्तानी में खेली

आगरा में 6वां टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप आगरा में खेली गई। इसमें दीपक टीम के कप्तान थे। आठवीं टी-20 नेशनल डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप नई दिल्ली में खेली गई। इसमें वो यूपी टीम के कप्तान थे। नौवां टी-20 नेशनल डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप नवंबर 2025 दिल्ली में खेली गई इसमें भी दीपक यूपी टीम के कप्तान थे।
 
मूक बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता
  • फरवरी 2020 श्रीलंका में टी-20 और एक दिवसीय प्रतियोगिता
  • अक्तूबर 2022 यूएई में टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी, विजेता बने दक्षिण अफ्रीका को हराया
  • अप्रैल 2023 कोलकाता में बांग्लादेश को हराकर चैंपियन बने
  • मार्च 2024 यूएई शारजाह टी-20 विश्वकप पार्टिसिपेशन
  • जून 2024 इंग्लैंड में भारत विजेता बना
  • फरवरी 2026 जयपुर में इंग्लैंड के खिलाफ मिक्स डिसेबल टीम

उधार का खेल: हैंडबॉल टीम में एक बास्केटबॉल, एक वॉलीबॉल खिलाड़ी

बरेका में अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी तक होगी। इसमें देश भर की 18 टीमें महिला और पुरुष वर्ग में खेलेंगी। हालांकि, इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेजबान बरेका की टीम खिलाड़ियों के संकट से जूझ रही है। बरेका टीम सिर्फ पुरुष वर्ग में हिस्सा लेगी और ये टीम भी उधार के खिलाड़ियों के सहयोग से मैच जीतने मैदान पर उतरेगी।

टीम के कोच अमित कुमार ने बताया कि बरेका की हैंडबॉल टीम में आरपीएफ के तीन खिलाड़ी हैंडबॉल के तो हैं लेकिन टीम तैयार करने के लिए वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के एक-एक खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। अब देखना ये होगी कि अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग रेलवे जोन की टीमें के सामने बरेका की टीम कितनी बहादुरी से मुकाबला करती है। बरेका के एक खिलाड़ी ने बताया कि यह खेल का दुर्भाग्य है कि बरेका की हैंडबॉल टीम में वर्तमान में अन्य खेलों के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बार पर विरोधी टीम के खिलाड़ी चैलेंज भी कर सकते हैं।

बरेका के सिनेमा हॉल मैदान पर लगा है शिविर

अखिल भारतीय अंतर जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बरेका के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर सिनेमा हॉल के समीप मैदान में लगा है। यहां टीम के कोच हर रोज दो सत्र में टीम को अभ्यास करा रहे हैं। शिविर 18 से 21 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
 
2014 से बरेका में खेल कोटे से नहीं हुई भर्ती
बनारस जैसी धरती से चार ओलंपियन हॉकी के खिलाड़ी निकले हैं। इसमें मोहम्मद शाहिद, विकेक सिंह, राहुल और ललित उपाध्याय शामिल हैं। इनके अलावा अनगिनत राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद बरेका में अलग-अलग खेलों की पूरी टीम नहीं है। यहां अन्य विभागों व अन्य खेल के खिलाड़ियों की मदद से टीम तैयार की गई है।

मो. शाहिद इनामी प्रतियोगिता में खेलेंगे देश की 12 टीमों के खिलाड़ी
खेल विभाग की ओर से मोहम्मद शाहिद स्मृति इनामी हॉकी लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश की जानी मानी 12 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के आने का सिलसिला 16 फरवरी को सुबह से शुरू हो जाएगी। अखिल भारतीय पद्मश्री मोहम्मद शाहिद आमंत्रण इनामी हॉकी प्रतियोगिता 17 से 24 फरवरी तक लालपुर में खेली जाएगी। उद्घाटन मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश की 12 प्रमुख टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता लीग कम नाॅकआउट आधार पर खेली जाएगी। प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय एक लाख और तृतीय पुरस्कार पचास हजार रुपये दिया जाएगा। 

प्रादेशिक कुश्ती में खेलने काशी पहुंचे 300 खिलाड़ी
स्वर्गीय केदार पहलवान स्मृति कुश्ती में खेलने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेजों के अलावा जिलों के 300 खिलाड़ी शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गए। सैफई, गोरखपुर और मेरठ समेत अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने बनियापुर में बनाए गए खेल गांव जाकर आयोजन स्थल पर अभ्यास किया। प्रादेशिक सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक खेली जाएगी। आयोजन सचिव वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। खेल छात्रावासों के अलावा प्रदेश के अलग अलग जिलों से बालक बालिका कुश्ती खिलाड़ी काशी आएंगे। प्रतियोगिता में सबसे पहले सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतियोगिता स्थल पर पहुंची। प्रतियोगिता कराने से पूर्व प्रतिभागियों के प्रमाणपत्रों की जांच सात सदस्यीय समिति करेगी। इसके बाद 7 फरवरी शाम 3 बजे कोच व टीम मैनेजर के बाद 4 बजे ऑफिशियल मीटिंग होगी। इसके बाद आठ फरवरी से मुकाबले शुरू होंगे। 36 टेक्निकल ऑफिशल आ रहे हैं।  

सौ मीटर दौड़ में सुहानी, जेवलिन में प्रीति अव्वल
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में वार्षिक खेलकूद समारोह हुआ। इसमें सौ मीटर दौड़ में सुहानी सिंह, वर्षा और रेशम वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, जैवलिन थ्रो प्रीति पटेल, वर्षा देवी और रोशनी यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. मृणालिनी सिंह ने किया। संचालन गीता रानी ने किया। 



मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल भावना
सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स की पड़ाव शाखा में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता में चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी के 22 विद्यालयों कक्षा 6 से 12वीं तक के 850 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय अंतर-विद्यालयी खेल स्केटिंग, शूटिंग, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।  

विज्ञापन

छह स्पर्धाओं में 150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
गंगापुर ( मंगारी) स्थित नारायणी चैलेंजर कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें अलग-अलग कक्षाओं के 150 खिलाड़ियों ने छह स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। चॉकलेट रेस, बिस्कुट रेस, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, 50 मीटर रेस, बैलून रेस आदि खेल हुए। डॉ. नारायणी प्रसाद सिंह और मधु सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवादमास्टर्स हॉकी कार्निवल में खेल रहे बरेका के सुनीलवाराणसी। मास्टर्स हॉकी कार्निवल पंचगनी (महाराष्ट्र) के तीसरे संस्करण में की प्रतियोगिता 6 फरवरी से आठ फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें 30 टीमों के 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन सचिव एलेक्श जोजफ ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेका के सुनील वॉन्डर्स टीम में खेल रहे हैं। 

मास्टर्स हॉकी कार्निवल में खेल रहे बरेका के सुनील
मास्टर्स हॉकी कार्निवल पंचगनी (महाराष्ट्र) के तीसरे संस्करण में की प्रतियोगिता 6 फरवरी से आठ फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें 30 टीमों के 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन सचिव एलेक्श जोजफ ने बताया कि इसमें पुरुष वर्ग की 22 और महिला वर्ग के 8 टीमें खेल रही हैं। इस प्रतियोगिता में बरेका के सुनील वॉन्डर्स टीम में खेल रहे हैं। इसमें तुषार खांडेकर जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें