Varanasi News: दिव्यांशु आनंद बीएचयू के शिवाजी हाल में प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। वे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक व कोच प्रमोद कुमार यादव की देखरेख में पावरलिफ्टिंग के ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेते हैं। कोच प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पावरलिफ्टिंग स्ट्रैंथ खेल हैं। इसमें तकनीक के साथ डाइट का विशेष स्थान होता है। दिव्यांशु दिन के दो सत्र में चार घंटे जीम और मैदान पर बिताते हैं।
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के छात्र दिव्यांशु आनंद ने 13वीं राष्ट्रीय जूनियर पुरुष क्लासिकल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में तीन पदक जीता है। पावरलिफ्टिंग इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के एस्कॉर्ट में रजत, बेंच प्रेस में स्वर्ण और ओवरऑल क्लासिक पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीत कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता राजस्थान के श्रीगंगानगर में छह से नौ जून तक आयोजित हुई। दिव्यांशु पावरलिफ्टिंग के लिए व्यायाम करने के अलावा मानसिक मजबूती के लिए आधे घंटे योग भी करते हैं। बताया कि वे प्रतिदिन डेढ़ किलो दूध, 24 अंडे के अलावा सवा किलो चिकन खाते हैं।
वे अब तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सात पदक जीत चुके हैं। शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो़ एसवीएस राजू, महासचिव प्रो. बीसी कापरी, प्रो. अनिंदिता चक्रवर्ती, निखिल सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।