फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से स्थगित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। युवा कल्याण विभाग ने ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का कलेंडर जारी किया है। जिसकी शुरुआत सितंबर महीने से होगी। चार साल से स्थगित मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं भी इस बार आयोजित होंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि निदेशालय द्वारा आदेश आया है कि वित्त वर्ष 2020-21 के जिला योजना के तहत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर किया जाना है। जिसमें ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग खेल के लिए 30 अक्टूबर और जिला स्तर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 1411 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जबकि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 284 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। रमेश ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
आरएसओ होंगे सदस्य सीडीओ होंगे अध्यक्ष
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए खंड विकास अधिकारी को अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को अध्यक्ष क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) को सदस्य और जिला युवा कल्याण अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें