Varanasi News: हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के माध्यम से कार चालक की तलाश की जाएगी। जल्द ही पकड़ में आ जाएगा।
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस पर तेज रफ्तार कार के धक्के से ठेला लगाने वाले फल विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बीती रात की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही।
विज्ञापन
चंदुआ छित्तूपुर के रहने वाले विजय चौहान (45) चांदमारी स्थित अपनी ससुराल में रहकर सर्किट हाउस के पास ठेले पर फल बेचकर परिवार का गुजारा करता था। बीती रात लगभग 10 बजे ठेला लेकर वह अपनी ससुराल चांदमारी जा रहा था, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने फल विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर स्थानीय लोगों ने विजय को लेकर उपचार हेतु दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। थाना कैंट प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र आलोक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर की तलाश की जा रही है।